एक ही इश्क़ है, जिसकी खोज होती है,
वही इश्क़ है जिसमें खोजी ही नहीं बचता है।
एक ही इश्क़ है जिसका नाम है,
वही इश्क़ है जो बेनाम है।
एक ही इश्क़ है जो बनता लगाम है,
वही इश्क़ है जो बे-लगाम है।
एक ही इश्क़ है, जो जड़ें बना भी देता है।
वही इश्क़ है, जिससे जड़ें उखड़ जाती हैं,
एक ही इश्क़ है, जो ज़मीन देता है,
वही इश्क़ है, जो रास्ते मिटा देता है।
एक ही इश्क़ है, जो बाँधता है,
वही इश्क़ है, हर बंधन मिटा देता है।
एक ही इश्क़ है, जो ख़ुद से मिलाता है,
वही इश्क़ है, जो ख़ुद से खुद को मिटा देता है।
एक ही इश्क़ है, जो जीवन है,
वही इश्क़ है, जो मृत्यु बनता है।
एक ही इश्क़ है, जो दिया जलाता है,
वही इश्क़ है, जो चिता भी जला देता है।……🙏🏻🙏🏻🙏🏻
You Might Also Like