सत्संग

सत्संग- Anant Sri

…सत्संग भारत की सुन्दरतम व रहस्यमय देन है मनुष्यता को. सत्संग का अभिप्राय है किसी संबुद्ध मित्र के सान्निध्य में ठहर जाना.

सत्संग में तुम शाश्वत अस्तित्व की बांसुरी बन जाते हो, तुम्हारे भीतर से शून्य का संगीत झरता है और मौन के गीत उमड़ते हैं.

एक आत्मोपलब्ध, जीवन्मुक्त, संबुद्ध मित्र के आसपास, एक दिव्य व चुम्बकीय उपस्थिति होती है, उस चुम्बकीय उपस्थिति में तुम्हारे भीतर का चैतन्य भी आकर्षित होता है. और तुम्हें उस चैतन्य की झलक दिखाई पड़ने लगती है. संबुद्ध चेतना की तरंगें तुम्हें स्पर्श करती हैं और तुम्हारे भीतर की चेतना का महासागर भी लहराने लगता है, यही सत्संग है…

This Post Has 4 Comments

  1. परमवीर

    अद्भुत है ये जीवन दायी गुरु सानिध्य….अहोभाव सद्गुरु ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

  2. अनीता

    ❤🙏❤

  3. Sapna Gadlng

    🙏🙏

Leave a Reply