तुम एक अपूर्व और अद्वितीय घटना हो

तुम एक अपूर्व और अद्वितीय घटना हो- अनंत श्री

जीवन की इस अनंत यात्रा में तुम एक अपूर्व और अद्वितीय घटना हो. तुम्हारे जैसा न कोई तुमसे पहले हुआ है, न बाद में होगा. अस्तित्व कभी पुनरावृत्ति नहीं करता. जब कोई अपने गुरु या प्रेमी या प्रेयसी के लिए ऐसा ही कहता है तो ये उसकी भावना ही होती है, कोई तथ्य नहीं.

तथ्य तो यही है कि प्रत्येक व्यक्ति बस अपनी तरह का ही है. पूरे अस्तित्व ने उसे ऐसा ही होने में कार्य किया  है.

अपनी भावना और तथ्य में संघर्ष न पैदा कर लेना, यह संघर्ष ही सारे उपद्रव की जड़ है. तुम्हें सावधान और सजग रहना है. अपनी भावना का भी और दूसरे की भावना का भी सम्मान करो.

जीवन में मनुष्य ही क्या, हर क्षण और हर कण भी अद्भुत और अपूर्व है. यहाँ कुछ भी दुबारा नहीं होता. इसीलिए तुम्हें प्रत्येक क्षण को पूरी गहराई से जी लेना है. प्रत्येक व्यक्ति से ऐसे ही मिलो जैसे पहली और अंतिम बार मिल रहे हो. प्रत्येक क्षण से ऐसे ही व्यवहार करो, जैसे कि ये अंतिम क्षण है. और ऐसा ही है. ये जीवन शैली धीरे धीरे तुम्हें समग्र बनाएगी – परिपूर्ण और आप्तकाम.

This Post Has 11 Comments

  1. Pushkar

    Adbhut Prabhu🙏🙏🙏🙏🙏

    1. Mahabir jojo

      बहुत बहुत altimate बात

      1. Ravi

        प्रणाम गुरुदेव! सुंदर व अद्भुत 🙏💛🌻 🔱ऐसा ही हो इस जीवन में,यही प्रार्थना 🙏💛🌻!

  2. Puranjay Anant anaadi

    ♥️🧡🙏🌺

    1. Piku samanta

      Ek gehri antar drishti jo jivan mein mukti aur gati ke sath satyam, shivam, sundaram avastha ko prakashit kar raha hai . ❤🌹🙏 love & gratitude.

  3. Sunanda

    Naman Pyare Sadguru 🌹🙏🌹🥀🥀🥀❤️❤️🌹

  4. Rajan

    Naman🤎💙🤍🌺💕

  5. Rishi Prakash (Anant Santosh)

    Prnaam tathagat Sadguruji 🌹🙏🌹♥️

  6. Sapna Gadlng

    🙏🙏💐💐

    1. अनीता

      🌸🙏🌸

Leave a Reply