*प्रेम-रोग*

*प्रेम-रोग*
है प्रेम रोग बड़ा कठिन रोग
जिकी औसधि न पाएं लोग
बैध मिलत हैं लाखों जग में
जीका लगे वही भोगे भोग।

रोग मगर बड़ मीठ स्वाद है
जहाँ मरत जीवन के राग
नहीं बचत कोई विवाद है
नहीं इरशा नहीं अनुराग।

गुरु मिलत हैं बड़े भाग से
उनके रूप मिलत रघुराई
जो समझत उन्हें मनुज हैं
उनकी बात कहत न जाई

देख तोहे छंद बाजे मन में
जैसे दौड़त बिजुरी गगन में
बरखा आवे जब सावन में
याद मनुहार करत है मन में

ज्ञान न जानू पाठ न जानू
लिखत पढ़त सब है परछाईं
घूमत रहत हूँ मैं इक पगला
सब कहीं होत है जग हंसाई

मंदिर छूटे तीरथ छूटे
प्रेम की होत गहन गहराई
मिथ्या को मिथ्या जो जाने
उकी मीटे सबै भरमाई

सूरज को सूरज जो जाने
उकी होत है कौन बड़ाई
गागर को कुआँ जो समझे
उके ऊपर हँसत हम भाई

गूरु को गुरुदेव ही समझें
हमरी समझ में कहां समाई
धूर मिले जब उन पैरों की
जग से हमरी होय बिदाई

Leave a Reply