Atmapooja upnishad/ essence- Anant Sri

” *Atmapooja upnishad* “

उसका निरंतर स्मरण, *ध्यान* हो गया,
सजग जब हुआ,कर्मों का *आवाहन* हो गया।
ज्ञान मन स्थित हुआ, तो शरीर *आसन* हो गया,
मन को अर्पित किया, तो *अर्घ* हो गया।

अपने भीतर उतरा, तो *स्नान* हो गया,
हर ओर उसकी प्रतीति हुई, तो *सुगंध* हो गया।
स्वयं का साक्षी हुआ, तो *अक्षत* हो गया,
चेतना से भरा, तो *पुष्प* हो गया।

चेतना की अग्नि जली, तो *धूप* हो गया,
चेतना का सूर्य प्रकट हुआ, तो *दीपक* हो गया।
उस अमृत रस में डूबा, तो *भोग* हो गया,
जब निश्चल हुआ, तो *प्रदक्षिणा* हो गया।

मैं वही हुआ, तो *नमन* हो गया,
प्रेम की राख लगाई, तो *तिलक* हो गया।
मौन में डूबा, तो *प्रार्थना* हो गया,
पूर्ण संतोष हुआ, तो *विसर्जन* हो गया।

न मंदिर रहा, न कोई द्वार रहा, न कोई दूरी, न संसार रहा। जिसे खोजता रहा जन्मों से मैं,
वह मुझमें ही *साकार* हो गया।

मैं ही ब्रह्म हूँ, यह जाना तो *मोक्ष* हो गया,
मैं ही ब्रह्म हूँ, यह जाना तो *मोक्ष* हो गया।

Leave a Reply