वह

वह

आग भी वह है

वही है शबनम,

वासना भी वह

वही है संयम।

अधिक से अधिक

भी है वह

और वही है

कम से कम,

सख़्त से सख़्त

भी है वह

और वही है

नरम से नरम।

वही है ख़ुशी

वही है ग़म,

वही है तुम

वही है हम।

हर तरफ़ है

उसका ही फैलाव,

सफ़र भी वही

वही है पाँव।

धूप के हर

रंग में है वह

और वही है

ख़ामोश छाँव।

उस एक का ही

सब कार्य व्यापार है,

साकार भी है वह

वही निराकार है।

निस्सार वही है

वही सारा सार है,

सब आधार एक

दिन खींचता वही

और वही जीवन

का एक आधार है।

-बोधि कृष्णा

Leave a Reply