भगवान् श्री कृष्ण के अभिन्न रूप की तरह राधा की प्रतिष्ठा है. राधा शब्द भी भारतीय मनीषा की अद्भुत खोज है. राधा शब्द धारा का उल्टा है. बहुत सुन्दर ढंग है यह एक गहरी बात को कहने का. धारा जब उल्टी होकर अपने स्रोत की ओर मुड़ जाती है तो राधा हो जाती है.
जीवन धारा सामन्यतः तो स्रोत से दूर अपनी स्वाभाविक वृत्तियों, इच्छाओं और वासनाओं में बहती रहती है. यही मनुष्य के दुःख का कारण है. अपने स्रोत से दूर होकर कोई भी दुःख में ही घिरता है. दुःख से मुक्त होने का एक ही उपाय है कि अपनी परम चेतना की ओर, अपने स्रोत की ओर, अपनी कृष्ण चेतना की ओर मुड़ जाया जाये.
भगवान् बुद्ध ने भी इस प्रक्रिया के लिए शब्द दिया था – स्रोतापन्न. जिसका अर्थ होता है स्रोत की ओर मुड़ जाना.
राधा उस चेतना का नाम है जहाँ जीवन की धारा स्रोतापन्न होकर अपने स्रोत में, अपनी कृष्ण चेतना में पुनः प्रवेश कर गयी है. इसीलिए राधा परम आनंदमय हैं. और राधा प्रेम की अखंड अवस्था है जो कि स्रोत अर्थात आत्मिक तल की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है.
❤🙏❤
राधा नाम की अद्भुत और सटीक व्याख्या… बहुत सुंदर गुरुवर👌🏻👌🏻👌🏻😊😊🎉🎉🎊❤️❤️❤️❤️❤️
🙏🙏🌹
राधा का अद्भुत,अकल्पनीय और सुंदर,.. अर्थ 🙏🙏🌹
🙏