बसंत

 

जीवन है तो इसमें

पतझड़ होता है,

बसंत होता है…

हर कथा का

हर व्यथा का,

हर पृथा का,

आरंभ होता है

अंत होता है…

पत्तों के पीले

होकर झरने में

या कलियों के

मधुमय खिलने में,

बनने बिखरने में,

मिलने बिछुड़ने में,

उठने गिरने में,

जो हरदम समता

में रहता है

वही इस जीवन में

संत होता है…

पतझड़ होता है,

बसंत होता है,

आरंभ होता है,

अंत होता है,

इस सबका दृष्टा

संत होता है…

इस सबसे परे

भी कुछ होता है,

वही अनंत होता है…

-बोधि कृष्णा

This Post Has 2 Comments

  1. अनीता

    🙏🙏🙏

  2. Sunanda

    💚❣️❣️❣️💚

Leave a Reply