प्रेम की निष्कम्प व्यापकता को अनंत के बुद्ध क्षेत्र में महसूस करना इस devine love camp, जो कि दिसंबर 5, 6 और 7 को अनंत श्री और बोधि मां के presence में घटा,वह अनूठा रहा।मित्रों के अपनी मौलिकता और समझ से घटे प्रश्न अनंत के बुद्ध क्षेत्र में अपनी आकाशीय उपस्थिति में अभी भी भ्रमण कर रहे होंगे।वे मात्र प्रश्न नहीं थे जो किन्हीं उत्तरों की तलाश में हों,वो तो एक ज्योति श्रृंखला है।अनंत में इस बार ध्यान के menu में प्रेम का रंग पूरा पूरा शामिल होता हुआ लगा।चाहे,वो SRM हो,बोधि awekning ध्यान हो या आखरी दिन का सुबह वाला ध्यान हो,जिसमें सभी मित्र तो पास पास आ ही गए थे,अनंत श्री और भी पास आ गए थे।जैसे ,मां अपने बच्चों के पास आकर सिर्फ बैठ जाती है तो, बच्चा रोना भूल जाता है,ऐसे ही अनंत के सभी मित्र पहली बार,इतने निश्चिंत होकर ,अनंत श्री के सानिध्य में निष्कम्प बैठ पाए।यह क्षण अद्भुत रहा,जब अनंत श्री और हमारे बीच कोई भी दूरी नहीं रही।गहन रूप से,आशान्वित हूं कि,जब तक जीवन रहेगा,अनंत श्री और बोधि मां की उपस्थिति का सानिध्य यूं ही,उपलब्ध होता रहेगा।सभी मित्रों को प्रेम और शुभकामनाएं🙏🌹🪷🌟
puranjay…
