प्रेम के बिना जीवन मरुस्थल जैसा उजाड़ है. प्रेम की वर्षा ही इस मरुस्थल को हरा-भरा बनाती है. आज के समय का सबसे बड़ा संकट परमाणु-हथियारों का नहीं है बल्कि प्रेम की कमी का है.
प्रेम को अपनी सीमित धारणाओं से मुक्त करो. जिस प्रेम में असीमित संवेदनशीलता न हो वो प्रेम है ही नहीं, क्योंकि प्रेम का दूसरा पहलू गहरी से गहरी संवेदनशीलता ही है.
दूर की यात्रा निकट से ही प्रारंभ करनी होती है. अतः स्वयं से प्रेम करने से प्रारंभ करो. स्वयं को पूरा स्वीकार करो और स्वयं की जीवन्तता को और गहरा करो. यहीं से सवेदनशीलता के झरने फूटेंगे और प्रेम की नदी बहना प्रारम्भ होगी.
यह नदी अपने प्रवाह से अपना रास्ता बनाती है, इसीलिए प्रेम का कोई बना-बनाया रास्ता नहीं होता. प्रेम की इस नदी के प्रवाह के संपर्क में जो भी आता है उसके प्राणों में शुद्धता और शांति घुल जाती है. सब कुछ तरोताजा हो जाता है.
🙏 That’s why we are enriched in your presence 😇. Just a thought of your smiling face is enough to fuel us with life energy. Gratitude to the most beautiful being ❤️❤️❤️
🙏🙏🌹
❤🙏❤
Beautiful!!!🧡💜💙💚
👍🙏🙏
🙏🙏❤️❤️🌹🌹🌺🌺
गहरी संवेदनशीलता ही प्रेम का द्वार बन सकती है। 🙏🌹🪷❤️🩷
🙏 That’s why we are enriched in your presence 😇. Just a thought of your smiling face is enough to fuel us with life energy. Gratitude to the most beautiful being ❤️❤️❤️
Love & gratitude 🌷🌺🙏🏻
❤️🙏
🌹🙏🌹❤️💥
🙏🙏