पल भर में

पल भर में

पल भर में

जाने क्या हो जाये,

जाने कब

सपने सा सब खो जाये.

इस बनते-मिटते

उठकर गिरते

गिरकर उठते

लहर-लहर से जीवन में

आओ इन लम्हों को

कुछ इस तरह

रोशन कर लें

कि जब भी कोई

इनके पास से गुजरे

उसके अंधियारे मन में

एक किरण उतर जाये.

अंतरतम हो अगरबत्ती सा

वो जले तो

सब खुशबू से भर जाये,

जो सुमन अभी खिला है

जाने कब झर जाये.

पता नहीं कब

कौन अपने घर जाये…

-बोधि कृष्णा

This Post Has 6 Comments

  1. परमवीर

    सुंदर अभिव्यक्ति..प्रणाम दीदी ❤️🙏🏻🪷

  2. अनीता

    🌸❤🌸

  3. Neera Jain

    Ati sunder bhav

  4. Sunanda

    💖💖🌟🌟💖💖

  5. Rishi Prakash (Anant Santosh)

    🌹🙏❤️🌻

Leave a Reply