तीसरी कोटि

तीसरी कोटि- अनंत श्री

अनंत पथ पर सारे विरोधाभास गिर जाते हैं, सारी विपरीतताएँ उसमें खो जाती हैं. यही विशेषता भारत की भी है और अनंत पथ की भी है. यहाँ पर द्वैत के आगे एक तीसरा बिंदु आता है जो हमें अद्वैत की ओर  ले जाता है.

अभी जीवन में सुख है, दुःख है, लेकिन जब तुम अनंत पथ पर आगे आते हो तो तुम्हारे भीतर एक तीसरा बिंदु उभरता है – आनंद का. दुःख और सुख के पार अब तुम आनंद की और बढ़ गए हो. सामान्यतः जीवन में कोई व्यक्ति दुर्जन है, कोई सज्जन है. लेकिन अनंत पथ पर एक तीसरी कोटि उभरती है, जहाँ न कोई दुर्जन रहता है न सज्जन रहता है, वहां व्यक्ति जीवन-मुक्त होता है. जीवन-मुक्ति की यही तलाश तुम्हें अनंत पथ से जोड़ती है. धरती के किसी भी कोने में व्यक्ति के भीतर जब द्वैत से ऊपर उठ कर जीवन-मुक्त होने की अभीप्सा पैदा होती है, वह अनंत पथ का यात्री हो जाता है.

सामन्यतः हम साधुओं को जानते हैं, असाधुओं को जानते हैं, किन्तु अनंत पथ पर हम एक तीसरी कोटि देखते हैं, संतों की. संत व्यक्ति के भीतर घटी वह घटना है, जिसमें वह साधुता और असाधुता के पार चला गया है.

पूरे संसार में जो धर्म रहे हैं वो या तो स्वर्ग की बात करते हैं या नर्क की. भारत में दोनों के पार तीसरी कोटि है, मोक्ष. मोक्ष, स्वर्ग और नर्क से परे, वह, वह अवस्था है जिसमें हमें पता चलता है कि हम स्वयं ही अपने स्वर्ग या नर्क को निर्मित करते हैं. स्वर्ग और नर्क कोई भौगोलिक स्थितियां नहीं हैं, वह हमारी मानसिक अवस्थाएं हैं.

ऐसे ही अनंत पथ भी हमारी मानसिक अवस्था है, वह हमारी मनोभूमि पर है, वह बाहर कहीं नहीं पाया जाता, वह तो हमारे अंतरतम में है.

This Post Has 6 Comments

  1. Puranjay Anant anaadi

    I m fortunate to be on Anant Path.Gratitude🌹

  2. अनीता

    🙏🙏🙏

  3. परमवीर

    यही सौभाग्य है हमारा… आपका सानिध्य मिल रहा है
    😊😊🌻🌹🥀🌺🪷❤️❤️❤️🙏🏻🙏🏻🙏🏻

    1. Piku samanta

      Gratitude 🌷🌹🙏

  4. Rajan

    Gratitude!!!💚💚💚💚💚

  5. Sneha dalvi

    🙏❤🌹

Leave a Reply