परम जीवन की प्यास

परम जीवन की प्यास- अनंत श्री

अनंत की यात्रा में जो भी मित्र हैं उनके भीतर निश्चित ही अपने रूपांतरण की अभीप्सा है। निश्चित ही जीवन में कुछ चूक रहा है। निश्चित ही प्रक्रिया कहीं से बाधित हो रही है अन्यथा इतने प्रयासों के बाद रूपांतरण घट चुका होता।

पहली बात है  कि हमें अपने अन्दर बड़ी ईमानदारी और साहस के साथ उतर कर यह देखना होगा कि क्या हमारे अन्दर एक सच्ची और वास्तविक प्यास है? अगर यह प्यास नहीं है तो तुम्हारे द्वारा जो भी किया जायेगा वह व्यर्थ होगा, उसके परिणाम नहीं होंगे। इस अंतर्यात्रा में परम जीवन और अपनी आतंरिक विराटता को जो मित्र अनुभव करना चाहते हैं, जानना चाहते हैं, जो सत्य तक पहुंचना चाहते हैं, उनके भीतर प्रामाणिक प्यास का होना अनिवार्य है।

प्रत्येक व्यक्ति अपनी प्यास से चलता है और उसकी प्यास ही अपना पथ गढ़ती है, और जो कोई परम सत्य के लिए, परम जीवन के लिए, इस प्यास से भर जाता है, वह चाहे वहां तक न पहुंचे, चाहे उसके जीवन में विराट न उतरे, लेकिन यह प्यास ही उसे बदलने लगती है। सत्य के लिए गहरी प्यास तुम्हें सत्य की ओर खींच लेती है और सत्य में रूपांतरित कर देती है।

इस प्यास का होना भी अदभुत आनंद में होना होता है। अनंत की यात्रा में निकला हर वो मित्र अपने भीतर गहरे सौभाग्य को और गहरी धन्यता को अनुभव कर सकता है जिसके भीतर यह प्यास उत्पन्न हो गयी है।

This Post Has 3 Comments

  1. Lata

    सब कुछ के लिए हार्दिक आभार मेरे प्यारे सदगुरु।🙏🌺🙏

  2. अनीता

    1🌻🙏🌻

  3. Rishi Prakash (Anant Santosh)

    हाँ प्रामाणिक प्यास ही आवश्यक है मेरे गुरुवर Anantsri जी तो दिल खोल कर अपने शिष्ययों को दोनो हाथों से अमृत रस पान करवा रहे हैं। और मुझे ऐसा लगता है शिष्य भी खूब पान कर रहे हैं। Anantsri का हमारे बीच में होना ही अद्भुत और हमारा सौभाग्य है। शत शत प्रणाम मेरे सदगुरु जी क़ो🌹🙏🌹

Leave a Reply