Skip to content

जन्म तो सबको मिलता है- Anant Sri
…जन्म तो सबको मिलता है,
लेकिन जीवन सबको नहीं मिलता;
जीवन एक सर्वथा अनूठी घटना है !
जीते चले जाना, साँसें लिए जाना ही जीवन नहीं है…
जीवन वहां है-
जहाँ प्रेम के सरोवर में समाधि के कमल खिलते हैं,
जहाँ आनंद के लोक में उत्सव के दीप जलते हैं,
जहाँ जीवन के कैनवास पे शाश्वत के रंग बिखरते हैं…
जहाँ मौन के महासागर में शून्य की नाव तैरती है,
जहाँ मन के शिखरों पे करुणा की बदली घिरती है,
जहाँ भगवत्ता के आयाम में अनुग्रह व अहोभाव की हवाएं बहती हैं…
जहाँ साक्षी के आकाश में श्रद्धा का चन्द्रमा चमकता है,
जहाँ हर कण महकता है,
हर क्षण महकता है…
You Might Also Like
My favourite really ultimate
❤️❤️❤️🙏🙏
Sunder🙏❤️
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🧡♥️💚❤️💛🌟
अनंत श्री के अद्भुत उद्गार…अहोभाव ❤️😊❤️😊❤️🪷🌹🔥🔥🔥🔥
बेमिसाल पंक्तियां।
❤❤❤
🙏🙏🌹