बुद्धत्व का स्मरण

बुद्धत्व का स्मरण- अनंत श्री

सद्गुरु ओशो इस शताब्दी के अनूठे सद्गुरु हैं. कहते हैं कि 21 मार्च 1953 को वो बुद्धत्व को उपलब्ध हुए. यह भी सदगुरुओं की एक लीला है कि वो बुद्धत्व को समय सीमा के अन्दर ढाल देते हैं ताकि उसे समझाया जा सके. यह घटना तो समय और समझ के परे है. ओशो हों या कोई और सद्गुरु वो जानते हैं कि निःशब्द को शब्द देना कितना कठिन और उलझाने वाला है, लेकिन फिर भी करुणावश वो ऐसा करते हैं.

ओशो तो जन्म के साथ ही बुद्धत्व के आलोक से भरे थे. ऐसा ही अन्य सद्गुरुओं के बारे में भी सत्य है. लेकिन जब कोई सद्गुरु अपनी देशना को सबके लिए प्रकाशित करता है तो वो देशना उसके शब्दों और कार्यों में ही नहीं होती वरन उसके पूरे जीवन में समाई होती है. इसीलिए जब किसी सद्गुरु को समझना हो तो उसके पूरे जीवन को अत्यंत प्रेम और सजगता से देखना आवश्यक हो जाता है.

ओशो जब अपने बुद्धत्व के बारे में कहते हैं तो कहते हैं कि यह तो हास्यास्पद है कि कोई बुद्धत्व को उपलब्ध हो क्योंकि यह तो उसका स्वभाव ही है, व्यक्ति तो इसके साथ ही पैदा होता है. जो व्यक्ति पहले से ही है उसे उपलब्ध करने की बात ही व्यर्थ है…उनकी यह बात ही इस घटना को तारीख और उपलब्धि से बाहर कर देती है. फिर भी यह सुन्दर है कि कोई एक तारीख चुन ली जाये और उसका उत्सव मनाया जाये. यह केवल एक प्रतीकात्मक बात है, जिससे बुद्धत्व का स्मरण किया जा सके.

बुद्धत्व का तो स्मरण ही होता है, उपलब्धि नहीं. इस लीला में आनंदित हों और ओशो जैसे अनूठे सद्गुरु के साथ अनंत पथ के समस्त सदगुरुओं की लीला को नमन करें और गहरे से गहरे अनुग्रह व उत्सव में डूब जाएँ…

This Post Has 7 Comments

  1. Ravi

    🔱🙏💛🌻

  2. अनीता

    ❤🙏❤

  3. Rajan

    Naman.💕💛💚🌺

  4. Rishi Prakash (Anant Santosh)

    प्रणाम तथागत सद्गुरु जी 🌹🙏🌹♥️

  5. Sunanda

    💚❤️💛💚❤️🙏❤️

  6. Mausami Inhe

    🌹❤️🌸🌼🌼

Leave a Reply